नई दिल्ली। गरीबों में राशन दुकानों से सस्ती दर पर दाल बांटने की तैयारी की जा रही है। इस बारे में उपभोक्ता व खाद्य मंत्रालय कैबिनेट नोट तैयार कर रहा है। सरकारी स्टॉक में फिलहाल 55 लाख टन दालें पड़ी हुई हैं, जिन्हें बाजार के हिसाब से अधिक मूल्य पर खरीदा गया है। अगर उसे खुले बाजार में बेचना पड़ा तो भारी घाटा उठाना पड़ेगा।
घाटे के इस सौदे से बचने के लिए देश के 201 पिछड़े जिलों में सस्ती दर पर दालों को बेचने पर विचार किया जा रहा है। सरकारी स्टॉक की दालों को खपाने के लिए कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवों की समिति की बैठक बुलाई गई है। बैठक में बफर स्टॉक की पुरानी पड़ी दालों के साथ मूल्य समर्थन योजना के तहत खरीदी दालों को पिछड़े जिलों में बांटे जाने पर कोई अहम फैसला लिया जा सकता है।
महंगी दाल खरीद कर बाजार में निजी व्यापारियों को सस्ते में बेचना सरकार को भारी पड़ सकता है। दलहन फसलों की सरकारी एजेंसी नैफेड ने चालू सीजन में 43 लाख टन से अधिक की खरीद कर ली है। कई राज्यों में अभी भी खरीद चालू है। इनमें चना, अरहर, मसूर, उड़द और मूंग है।
सारी दालें न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदी गई हैं। जबकि खाद्य मंत्रालय के बफर स्टॉक में 12 लाख टन पुरानी दाल पड़ी हुई है। इसमें काफी दालें बाजार भाव पर खरीदी गई हैं। कुछ दालें आयातित हैं। देश के चिन्हित 201 पिछड़े जिले के उपभोक्ताओं को इसका लाभ दिया जाएगा।
केंद्रीय उपभोक्ता मामले व खाद्य मंत्री राम विलास पासवान ने बताया कि इस बारे में विस्तृत विचार-विमर्श हो चुका है। इसके लिए कैबिनेट की मंजूरी जल्द ही ले ली जाएगी। दलहन कारोबार के एक जानकार व्यापारी ने बताया कि अरहर को छोड़कर बाकी सभी दलहन फसलें साबुत भी खाई जाती हैं, इसलिए राशन प्रणाली के तहत उपभोक्ताओं को दालें बांटना बहुत आसान है।
दालों में सबसे अधिक सरकारी खरीद चने की हुई है। यह 25 लाख टन से भी अधिक है। 20 लाख टन अरहर, चार लाख टन उड़द, तीन लाख टन मूंग और इतनी ही मात्रा में मसूर खरीदी गई है। मानसून के सक्रिय होने के साथ ही सरकारी खरीद ठप होने लगी है।
-
कटनी में ‘जन-विश्वास अभियान’ के तहत ज़मीनी निरीक्षण: कलेक्टर, SP, DFO और CEO ने लिया विकास कार्यों का जायजा; ₹1.39 करोड़ के हाईस्कूल भवन का निरीक्षण -
सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण क्षेत्र में शिक्षा के नए युग की शुरुआत: संजय पाठक -
छिंदवाड़ा में एक्शन मोड में सीएम मोहन यादव: ‘जन-विश्वास अभियान’ का किया आगाज; शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी सस्पेंड -
दतिया भाजपा में बड़े बदलाव की तैयारी: उपचुनाव हार के बाद नए जिलाध्यक्ष की तलाश तेज; आशुतोष तिवारी और घनश्याम पिरौनिया के नाम रेस में आगे -
Hastrekha Shastra Nails Meaning: हस्तरेखा शास्त्र: चौड़े नाखून वाले होते हैं खुले दिल के, छोटे नाखून वाले जिद्दी! पढ़ें नाखूनों से जुड़ी पूरी भविष्यवाणी -
अतीक के बेटे आबान के जनाजे में शामिल होंगे भाई अली और उमर: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी पैरोल; मीडिया से बात करने पर रोक -
Thalapathy Vijay Sangeetha News: 27 साल पुराना रिश्ता टूटने से बचा! विजय की पत्नी संगीता ने वापस ली डिवोर्स अर्जी, फैंस में खुशी की लहर -
थाईलैंड में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 8वीं के छात्र ने घर पर दादा-दादी को मार डाला, फिर स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग कर 3 टीचर और 4 छात्रों की ली जान -
Nikita Porwal Interview: मध्य प्रदेश से पहली मिस इंडिया बनने का सफर: निकिता पोरवाल बोलीं- ‘भारत का सैश पहनना करोड़ों लोगों का भरोसा है’ -
ब्यौहारी में स्वास्थ्य विभाग के छापे से हड़कंप: फर्जी पैथोलॉजी संचालक दुकानें बंद कर फरार; बिना डिग्री और रजिस्ट्रेशन के हो रहा था खेल -
नीलकंठेश्वर धाम के तत्वाधान में विशाल कांवड़ यात्रा 9 अगस्त रविवार को, शहर की धर्मप्रेमी जनता से शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील -
यूपी में दौड़ेगी ‘नमो भारत’: कानपुर, लखनऊ से अयोध्या तक 187 KM लंबे रैपिड रेल कॉरिडोर का सर्वे शुरू; 40 मिनट में तय होगा कानपुर-लखनऊ का सफर -
भारतीय वायु सेना में भावना कंठ ने रचा इतिहास: TACDE से ‘फाइटर कॉम्बैट लीडर’ कोर्स पूरा करने वाली बनीं देश की पहली महिला पायलट -
पटना में भीषण सड़क हादसे के बाद भारी बवाल: युवक की मौत से भड़की भीड़, पुलिस की 3 गाड़ियां और बस फूंकी; पत्रकारों पर भी पथराव -
एथेनॉल उत्पादन के नाम पर एफसीआई के चावल में बड़ा फर्जीवाड़ा: जबलपुर में वेयरहाउस से निकला चावल प्लांट पहुंचने से पहले रास्ते से ही गायब -
झांसी हादसे के बाद प्रयागराज लाए गए शव: कसारी-मसारी में सुपुर्द-ए-खाक होगा अतीक का बेटा आबान, सुरक्षा सख्त -
25 शादियां और ₹600 करोड़ की ठगी: सीतापुर में BJP विधायक के समधी पर गंभीर आरोप, विधायक ने रोते हुए तोड़ा रिश्ता -
Katni: जयप्रकाश वार्ड में मकान के AC में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी -
कटनी में पेयजल और स्वच्छता की सुधरेगी व्यवस्था: कलेक्टर ने किया जिला वॉश समिति और तकनीकी समिति का गठन -
कटनी से सुशासन की अनूठी मिसाल: ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान’ में अधिकारी करेंगे पूल वाहनों का इस्तेमाल; एक ही गाड़ी से खितौली जाएंगे कलेक्टर, एसपी व जिला पंचायत सीईओ
