Site icon YASHBHARAT.COM

राम मंदिर विवादः श्रीश्री से मध्यस्थता के लिए मिलने से AIMPLB ने किया इन्कार

shri shri 28 10 2017

नई दिल्ली। राम मंदिर-बाबरी मस्जिद विवाद सुलझाने के लिए आर्ट ऑफ लिविंग के श्रीश्री रविशंकर द्वारा मध्यस्थता किए जाने की खबरों का मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और बाबरी एक्शन कमेटी का खंडन किया है। इन्होंने इस बात से भी इन्कार किया है कि मुद्दे का कोर्ट के बाहर समाधान ढूंढने के लिए उन्होंने श्रीश्री से मुलाकात की है।

बता दें कि मीडिया में लगातार खबरें आ रहीं थीं कि श्रीश्री रविशंकर से मुलाकात कर मामले में मध्यस्थता की अपील की गई है। खबरों में श्रीश्री के हवाले से दावा किया गया था कि उनसे मिलने एक ग्रुप आया था और वो मुद्दे के समाधान के लिए मध्यस्थता करने को तैयार हैं।

लेकिन इन खबरों का खंडन करते हुए बाबरी एक्शन कमेटी के हाजी महबूब ने कहा कि काफी समय पहले रविशंकर के एक मध्यस्थ ने मुझे फोन कर बात करने के लिए कहा था। मैंने इसका स्वागत किया था। लेकिन उन्होंने मुझसे पूरी बात नहीं की। हो सकता है उन्होंने इस मुद्दे पर हिंदू प्रतिनिधियों से भी बात की हो।

हालांकि, महबूब ने कहा कि अगर वो हमसे बात करते हैं तो हमें इस मुद्दों को सुलझाने में कोई आपत्ति नहीं है। बता दें कि राम मंदिर मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में 5 दिसंबर से फिर सुनवाई शुरू होगी।

Exit mobile version