Site icon Yashbharat.com

राफेल विवाद: राहुल का PM पर तंज, कहा- वाह मोदी जी वाह

pm modi mirzapur 2018715 101936 15 07 2018

नेशनल डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा राफेल डील को लेकर मोदी सरकार पर हमला जारी है। वे आए दिन किसी न किसी बहाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साध रहे हैं। शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष ने आयुष्मान भारत योजना को लेकर पीएम पर हमला बोला लेकिन इस बार उनका अंदाज कुछ अलग था।

कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने अनिल अंबानी को राफेल घोटाले में एक लाख 30 हजार करोड़ रुपये दिए और 50 लाख भारतीयों को आयुष्मान भारत योजना के तहत सिर्फ दो हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि देश का चौकीदार ‘खुल जा सिमसिम’ कब कहता है? अनिल अंबानी को राफेल घोटाले में 1,30,000 करोड़ रुपये और 50 करोड़ भारतीयों को Ayushman Bharat-PMJAY में 2000 करोड़ रुपये। 5 लाख के स्वास्थ्य बीमा झुनझुने पर मोदीजी का सालाना प्रति व्यक्ति खर्च मात्र 40 रुपये। वाह मोदीजी वाह, समाचार ही आपका प्रचार।

कांग्रेस अध्यक्ष ने मध्यप्रदेश दौरे के दौरान भी राफेल खरीद का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि राफेल लड़ाकू विमान की खरीदी में गड़बड़ी हुई है। मोदी ने अपने मित्र अनिल अंबानी को फायदा पहुंचाने के लिए भारत सरकार की कंपनी ‘हिंदुस्तान एरेनोटिकल लिमिटेड’ (एचएएल) से ठेका छीनकर एक प्राइवेट कंपनी, अंबानी की नई कंपनी को दिलाया है। उन्होंने कांग्रेस काल में यह विमान 526 करोड़ रुपये का था, मगर अब इसे प्रति विमान 1600 करोड़ रुपये की दर पर खरीदा जा रहा है।

Exit mobile version