Site icon Yashbharat.com

रानी मुखर्जी ने किया खुलासा- मेरे पति को सिर्फ तीन ‘F’ से मतलब है फिल्म, फूड और…

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रैस रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म हिचकी के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में रानी नेहा धूपिया के शो ‘BBFs with Vogue’ में अपनी फिल्म ‘हिचकी’ के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। इसी दौरान उन्होंने आदित्य चोपड़ा के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उनके हसबैंड आदित्य चोपड़ा के लिए तीन F मायने रखते हैं। इनमें से दो का उन्होंने खुलासा किया।

लेकिन एक के बारे में उन्होंने बताने से इनकार कर दिया। रानी ने नेहा धूपिया से बातचीत में कहा, “मेरे पति के लिए फिल्म और फूड मायने रखते हैं। एक तीसरा F भी है, जिसके बारे में मैं बात नहीं करना चाहती।”

बता दें कि रानी और आदित्य की बेटी आदिरा का हाल ही में दूसरा बर्थडे था। इस मौके पर पार्टी होस्ट की गई थी और दिलचस्प बात यह है कि इस दौरान शाहरुख के बेटे अबराम, करीना के बेटे तैमूर और करन जौहर के ट्विन्स रूही और यश सहित दूसरे स्टारकिड्स की फोटोज सामने आईं। लेकिन आदिरा की कोई फोटो सामने नहीं आई। इसका कारण बताते हुए रानी ने कहा, “आदित्य की फोटो खींचने में सबको डर लगता है, क्योंकि वे सीधे तौर पर मना कर देते हैं। हो सकता है इसी वजह से फोटोग्राफर्स को लगा हो कि आदिरा की फोटो खींचने की इजाजत नहीं मिलेगी या ऐसा करना सही नहीं होगा। मुझे कोई दिक्कत नहीं है और खुश हूं कि उसकी कुछ फोटोज सामने आ चुकी हैं।

Exit mobile version