Site icon Yashbharat.com

राज्य पुलिस सेवा के 8 अधिकारियों को आईपीएस अवार्ड

yashbharatnews

भोपाल। आईपीएस अवार्ड के लिए नई दिल्ली में गत दिनों हुई डीपीसी की बैठक में राज्य पुलिस सेवा (एसपीएस) से भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में पदोन्नत किए जाने के लिए 8 अफसरों के नाम क्लीयर होने के बाद भारत सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया। इन सभी को मध्यप्रदेश कैडर आवंटित किया गया है।

इनमें यशपाल राजपूत, धर्मवीर सिंह, अरविंद तिवारी, प्रियंका मिश्रा, वीरेंद्र कुमार मिश्रा, प्रमोद कुमार सिन्हा, विजय भागवानी और राजीव कुमार मिश्रा के नाम शामिल हैं।  विभागीय जांच के चलते अनिल मिश्रा और देवेंद्र सिरोलिया के नाम पर विचार नहीं किया गया।

Exit mobile version