Politicsराष्ट्रीय

राज्यसभा निर्वाचन-BJP इन प्रत्याशियों के नाम पर लगा सकती है मुहर

राजनीतिक डेस्क: देश के 16 राज्यों में 58 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीख के ऐलान के साथ ही राजनीतिक गहमागहमी शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी राज्यसभा चुनाव के लिए डॉ. अनिल जैन, सरोज पांडे, जी.वी.एल नरसिम्हा राव और अनिल बलूनी को अपना उम्मीदवार घोषित कर सकती है।

अनिल जैन को राज्यसभा में लाने की योजना
माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ की एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए पार्टी सरोज पांडेय को खड़ा कर सकती है। वह  मूलत: छत्तीसगढ़ से आती हैं और वर्तमान में भाजपा की महासचिव हैं। इसके साथ ही राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी पर मुहर लगाते हुए उन्हें भी राज्यसभा के लिए टिकट दी जा सकता है। वहीं भाजपा के दिग्गज नेता अनिल जैन को राज्यसभा में लाने की योजना बनाई जा रही है। वह उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद के रहने वाले हैं और हरियाणा व छत्तीसगढ़ के पार्टी प्रभारी हैं। जी.वी.एल नरसिम्हा राव भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं जबकि अनिल बलूनी मीडिया इकाई के प्रमुख और पार्टी प्रवक्ता हैं।

 8 उम्मीदवारों की सूची कर चुकी है जारी bjp
इससे पहले भाजपा 8 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुकी है। जिसमें में प्रकाश जावड़ेकर को छोड़कर 8 में से 7 मंत्रियों के नाम हैं। वित्त मंत्री अरुण जेतली को गुजरात के बजाय उत्तर प्रदेश से, केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत और धर्मेंद्र प्रधान मध्य प्रदेश से, मनसुख भाई मंडाविया और पुरुषोत्तम रुपाला गुजरात से, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा हिमाचल प्रदेश से, रविशंकर प्रसाद को बिहार से उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी महासचिव भूपेंद्र यादव को राजस्थान से उम्मीदवार बनाया गया है।  समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश से नरेश अग्रवाल की जगह जया बच्चन को अपना उम्मीदवार बनाया है।

58 राज्यसभा सीटों पर 23 मार्च को चुनाव 
बता दें कि 16 राज्यों की 58 राज्यसभा सीटों के लिए 23 मार्च को चुनाव होना हैै। 12 मार्च नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। जिन नेताओं के राज्यसभा का कार्यकाल पूरा हो रहा है, उसमें अरुण जेतटली, रविशंकर प्रसाद सहित मोदी सरकार के कई मंत्री शामिल हैं। इस चुनाव में भाजपा को चार मनोनीत सदस्यों समेत करीब 30 सीटें हासिल होंगी। इनमें सर्वाधिक 8 सीटें उत्तर प्रदेश की हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply