Site icon Yashbharat.com

राज्यसभा सांसद विवेक तनखा की पहल पर मिली दिव्यांग्य को इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल

yashbharatnew

आशीष शुक्ला..

जबलपुर यशभारत। राज्य सभा सांसद विवेक तंखा की पहल से मंडला नैनपुर निवासी हसीब खान को इलेक्ट्रिक ट्रायसिकल मिली।

आपको बता दें कि सांसद श्री तनखा को जानकारी मिली थी कि हसीब खान एक पैर से दिव्यांग है और प्रतिदिन 30 से 40 किलोमीटर फेरी लगाकर साम्रग्री बेचकर अपना जीवन यापन करते है।

चढ़ाई में वह एक हाथ और एक पैर से ही ट्राइसिकल चढ़ाते थे,  सांसद का ट्वीट देख मंडला कलेक्टर हर्षिका सिंह ने इलेक्ट्रॉनिक ट्राइसाइकिल दी जिससे हसीब का सपना साकार हुआ।

दिव्यांग्य ने सांसद श्री तनखा एवं मंडला कलेक्टर का शुक्रिया अदा किया।

Exit mobile version