Site icon Yashbharat.com

BJP में शामिल हुए नरेश अग्रवाल, जया बच्चन पर किया भद्दा कमेंट तो सुषमा ने लगाई फटकार

लखनऊः बीजेपी में शामिल हुए समाजवादी पार्टी के बागी नेता नरेश अग्रवाल ने सपा राज्यसभा सांसद जया बच्चन पर अभद्र टिप्पणी की है। अग्रवाल ने कहा कि  “मेरा टिकट फिल्मों में नाचने वाली (जया बच्चन ) के लिए काट दिया गया, जबकि मैं सीनियर लीडर हूं।”
Yashbharat
सुषमा स्वराज ने कहा-एेसा बयान मंजूर नहीं
उधर, सुषमा स्वराज ने नरेश के जया बच्चन पर दिए बयान को गलत बताते हुए  ट्वीट किया आैर कहा, नरेश अग्रवाल बीजेपी में शामिल हुए उनका स्वागत है। लेकिन जया बच्चन जी के विषय में उनकी टिप्पणी अनुचित आैर अस्वीकार्य है।

दरअसल नरेश अग्रवाल ने साेमवार काे सपा छाेड़कर बीजेपी ज्वाइन कर लिया। उन्होंने हेडक्वॉर्टर दिल्ली में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। इस दाैरान जब उनसे सपा छाेड़ने का कारण पूछा गया ताे उन्हाेंने जया बच्चन पर टिप्पणी कर दी आैर पार्टी छाेड़ने का एक कारण बताया।

इसके साथ ही नरेश अग्रवाल ने कहा- “आज मैं बीजेपी में शामिल हो रहा हूं। मैं समझता हूं जब तक राष्ट्रीय पार्टी में नहीं रहेंगे तो पूरे राष्ट्र की सेवा नहीं कर सकते। इसलिए मैंने यह फैसला लिया। मैं पीएम मोदी और सीएम योगी से भी प्रभावित हूं। सरकार जिस तरह से काम कर रही है उससे यह तय है कि पीएम के नेतृत्व में उनके साथ होना चाहिए।”

Exit mobile version