नई दिल्ली। तीन तलाक से संबंधित विधेयक पर सरकार और विपक्ष के बीच सहमति न बन पाने के कारण इसे आज राज्यसभा में चर्चा के लिए पेश नहीं किया गया और इस तरह यह विधेयक फिर लटक गया। संसद के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन था और सरकार इस विधेयक को कुछ संशोधनों के साथ आज ही सदन में पेश करना चाहती थी। विधेयक सदन की आज की कार्य सूची में भी शामिल था। सभापति एम वेंकैया नायडू ने सदन में गैर-सरकारी कामकाज के दौरान सदस्यों को सूचित किया कि सरकार और विपक्ष के बीच सहमति न बन पाने के कारण विधेयक को आज चर्चा के लिए पेश नहीं किया जाएगा।
मुस्लिम समुदाय की विवाहित महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण के लिए मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक 2017 को लोकसभा ने पारित कर दिया था और इसे गत जनवरी में राज्यसभा में पेश किया गया था लेकिन विपक्ष की आपत्तियों को देखते हुए सरकार ने इसे चर्चा और पारित कराने के लिए आगे नहीं बढ़ाया था। राज्यसभा में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का बहुमत नहीं है, इसलिए विधेयक पारित कराने के लिए विपक्ष का समर्थन जरूरी है। विपक्ष की आपत्तियों को देखते हुये मंत्रिमंडल ने इस विधेयक में गुरुवार को तीन संशोधनों को मंजूरी दी थी और सरकार चाहती थी कि इसे आज राज्यसभा में चर्चा और पारित कराने के लिए रखा जाए।
क्या हैं तीन बदलाव
- 1) अब सिर्फ पीड़िता या रिश्तेदार ही एफआईआर दर्ज करा सकते हैं।
- 2) समझौता होने पर केस वापिस लेने का प्रावधान है।
- 3) आरोपी को जमानत सिर्फ मेजिस्ट्रेट ही दे सकता है। पुलिस से जमानत नहीं मिल सकती है।
तीस साल पहले राजीव गांधी सरकार ने तुष्टिकरण की राजनीति करते हुए मुस्लिम महिलाओं को भत्ता दिलाने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलट दिया था। 23 अप्रैल 1985 को सुप्रीम कोर्ट ने शाहबानो के पक्ष में फैसला सुनाते हुए आदेश दिया था कि आईपीसी की धारा 125 जो तलाकशुदा महिला को पति से भत्ते का हकदार बनाता है, मुस्लिम महिलाओं पर भी लागू होता है। आज भी मुस्लिम महिलाओं की स्थिति वही है जो तीस साल पहले थी। फ़र्क़ सिर्फ इतना आया है की पहले शाहबानो थी अब सायरा बानो है।उत्तराखंड के काशीपुर की रहने वाली सायरा बानो ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दायर कर ट्रिपल तलाक और निकाह हलाला के चलन की संवैधानिकता को चुनौती दी थी।
शाह ने बुलाई बैठक
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने तीन तलाक बिल पर रणनीति को लेकर संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार के दफ्तर में एक बैठक बुलाई है जिसमें शाह, अनंत कुमार के अलावा राजनाथ सिंह, कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, मुख़्तार अब्बास नकवी, विजय गोयल, अर्जुन मेघवाल मौजूद हैं।
ट्रिपल तलाक़ पर शायरा बानो की कानूनी लड़ाई
- 10 अक्टूबर 2015: शायरा बानो को उनके पति ने चिठ्ठी से तलाक दिया।
- 23 फरवरी 2016: शायरा बानो ने सुप्रीम कोर्ट में तीन तलाक पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए याचिका दायर की।
- 22 अगस्त 2017: सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए ट्रिपल तलाक़ बिल को असवैंधानिक घोषित कर दिया।
पिछले साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से देश को सम्बोधित करते हुए कहा कि तीन-तलाक के खिलाफ लडाई वाली मुस्लिम माताओं और बहनो के साथ पूरा हिन्दुस्तान खड़ा है। ट्रिपल तलाक़ के कानून बनने से जहां एक तरफ मुस्लिम महिलाएं खुश है, वहीं मुस्लिम बोर्ड इसका विरोध कर रहा है। अब देखना होगा कि क्या विपक्ष मुस्लिम महिलाओं के साथ खड़ा होगा या नहीं ?
-
1.50 लाख शिक्षकों के लिए TET परीक्षा अनिवार्य; ₹1000 परीक्षा शुल्क वसूलने पर भड़के शिक्षक संगठन, ऑफलाइन एग्जाम की मांग -
सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय गुप्ता की पीट-पीटकर हत्या: परिजनों का आरोप- बहू ने सास को कमरे से निकाला बाहर, फिर परिजनों को बुलाकर की वारदात -
बहराइच के कतर्नियाघाट में दिखी विशालकाय मॉनिटर लिजर्ड: मानसून के कारण बिलों से बाहर निकल रहे दुर्लभ जीव -
भारतीय अर्थव्यवस्था और बैंकिंग प्रणाली पर गहराया विदेशी निवेशकों का भरोसा: 2026 में जुटाए $12 अरब का विदेशी कर्ज, RBI के फैसले से मिली मजबूती -
मध्य प्रदेश में बारिश से भारी तबाही: रीवा, सतना और पन्ना में नदियां-नाले उफान पर; बहे बाइक सवार और डंपर, 150 से अधिक गांव प्रभावित -
हॉकी वर्ल्ड कप 2026: आज मेजबान नीदरलैंड्स से टकराएगी टीम इंडिया, सेमीफाइनल के लिहाज से बेहद अहम मुकाबला -
बठिंडा में बच्चों से भरी स्कूल बस में अचानक लगी आग: खिड़कियां तोड़कर निकाले गए 43 मासूम, टला बड़ा हादसा -
शेयर बाजार में बंपर तेजी की तैयारी: JPMorgan ने निफ्टी का टारगेट 27,000 रखा, पावर, ऑटो और डिफेंस सेक्टर बन सकते हैं नए ‘लीडर’ -
बीजेपी का ‘जेन ज़ेड आउटरीच प्रोग्राम’: युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए विशेष टीम गठित, स्मृति ईरानी और नितिन नबीन संभालेंगे कमान -
देश में पहली बार: बाढ़ में गंभीर घायल हुई हथिनी ‘जयमती’ एयरलिफ्ट, वंतारा अस्पताल में शुरू हुआ इलाज -
केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट से संदिग्ध हालात में लापता हुए IAS अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार, ED की छापेमारी से जुड़ रहे तार -
अनाथ से अमेरिकी संसद तक आयशा: कैलिफोर्निया में प्रोग्रेसिव नेता वहाब ने रचा इतिहास, बनीं पहली अफगान-अमेरिकी सांसद -
भाजपा का प्रस्ताव: ‘वंदे मातरम्’ को लेकर कांग्रेस के 1937 के निर्णय की कड़ी निंदा, राष्ट्रीय गीत के पूर्ण गायन का लिया संकल्प -
हैदराबाद हादसा: लग्जरी एस्टन मार्टिन कार से कुचलकर 26 वर्षीय युवती की मौत; सांसद का बेटा गिरफ्तार होने के तुरंत बाद जमानत पर रिहा -
विधायकों को फ्री कार देने के फैसले पर सरकार और विपक्ष (DMK) में तीखी बहस -
सिंधिया-तोमर के गढ़ में ‘राष्ट्रीय संगठन’ की बड़ी एंट्री- ग्वालियर-चंबल के 3 नेताओं को मिली कमान, क्या मजबूत होगी भाजपा की जमीन? -
संभल हिंसा का मुख्य मास्टरमाइंड शारिक साठा दुबई में घिला: इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस -
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में NIA की बड़ी कार्रवाई: दो स्थानों पर छापेमारी, डिजिटल उपकरण जब्त -
रामगढ़: स्पंज आयरन फैक्ट्री के पावर प्लांट में ब्लास्ट के बाद आग, 3 इंजीनियरों की दर्दनाक मौत, 1 मजदूर गंभीर -
4 साल से छोटे बच्चों के लिए सर्दी-जुकाम की दवाओं पर बैन: केंद्र सरकार ने FDC कॉम्बिनेशन पर लगाई रोक
