राज्यपाल का एक मिनट का भाषण, कहा- लोकतांत्रिक मर्यादा का पालन करें सभी सदस्य, 26 मार्च तक सदन स्थगित

Live MP Government Crisis Updates : मध्य प्रदेश विधानसभा में राज्यपाल लालजी टंडन के अभिभाषण के साथ बजट सत्र की शुरुआत हो गई। राज्यपाल ने कहा कि मेरी आपसे एक सलाह है कि शांति पूर्ण तरीके से संविधान के नियमों का पालन करें। मध्य प्रदेश के गौरव की रक्षा की जाए।

इस बीच 26 मार्च तक सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है।

अब सबकी निगाहें इसी पर है कि विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होगा या नहीं। इसके पहले भाजपा और कांग्रेस विधायक कड़ी सुरक्षा के बीच बसों में बैठकर विधानसभा पहुंचे थे। कल देर रात सीएम कमलनाथ ने राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात करने के बाद बोले थे, विधानसभा में स्पीकर तय करेंगे कि Floor Test होगा या नहीं। सीएम यह भी कहते रहे कि हमारी सरकार को कोई खतरा नहीं हम फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार हैं, बेंगलुरु में बंधक हमारे विधायकों को वापस लेकर आया जाए। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमलनाथ सरकार फ्लोर टेस्ट से बचना चाहती है, क्योंकि उनके पास बहुमत नहीं है, सदन का कामकाज स्पीकर तय नहीं करते, सरकार करती है। इससे पहले जारी हुई मध्य प्रदेश विधानसभा की कार्यसूची में राज्यपाल के अभिभाषण का जिक्र है, इसमें फ्लोर टेस्ट की बात नहीं थी।

Exit mobile version