Site icon Yashbharat.com

राजीव शर्मा को बनाया आयुक्त हस्तशिल्प, कवींद्र कियावत को सदस्य सचिव खाद्य आयोग बनाया

images 21 4

भोपाल। प्रदेश सरकार ने सचिव नगरीय विकास एवं आवास राजीव शर्मा को आयुक्त हस्तशिल्प एवं हथकरघा बनाया है। वे संचालक हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम भी रहेंगे। शर्मा के कार्यभार ग्रहण करने पर संदीप यादव अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे।

शर्मा को नगरीय विकास एवं आवास विभाग से अन्यत्र पदस्थ किए जाने की सुगबुगाहट काफी दिनों से चल रही थी। वहीं, आयुक्त सह संचालक उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण कवींद्र कियावत को खाद्य आयोग का सदस्य सचिव बनाया है। कियावत के पदभार संभालने पर अशोक कुमार वर्मा इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे। आयुक्त उद्यानिकी का जिम्मा वन विभाग ने मुख्य वन संरक्षक इंदौर वृत्त एम. कालीदुरई को सौंपा है।

उधर, गृह विभाग ने हटा दमोह के एसडीओपी कमल कुमार जैन को हटाकर पुलिस मुख्यालय में उप पुलिस अधीक्षक बनाया है। उप पुलिस अधीक्षक सागर सरिता उपाध्याय को एसडीओपी हटा, लेखराम सिंह एसडीओपी परसवाड़ा को एसडीओपी वारासिवनी, आरएन परतेती एसडीओपी वारासिवनी को एसडीओपी परसवाड़ा, मनोज कुमार सिंह एसडीओपी खुरई को सहायक सेनानी छठवीं वाहिनी जबलपुर, नंदकिशोर कोली उप पुलिस अधीक्षक रेडियो भोपाल को एसडीओ खुरई और मनोज जखमोला उप पुलिस अधीक्षक भौंरी को उप पुलिस अधीक्षक आरएपीटीसी इंदौर पदस्थ किया है।

Exit mobile version