Site icon Yashbharat.com

राजस्थान में डैम टूटने से कई गांव जलमग्न

dam break rajasthan 310318 31 03 2018

जयपुर। राजस्थान में झुंझुनू जिले की कुंभाराम लिफ्ट परियोजना का डैम शनिवार दोपहर को अचानक टूट गया। इससे आसपास के कई गांवों में पानी भर गया। डैम में तीन स्थानों पर दरारें आईं, जिससे पानी बाहर निकल गया। पानी प्रोजेक्ट के पंप हाउस, क्लोरिग हाउस सहित अन्य मशीनों में भी भर गया, जिससे प्रोजेक्ट को भारी नुकसान हुआ है।

झुंझुनू जिले के मलसीसर तहसील मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर बने इस डैम के टूटने से करोड़ों लीटर पानी बर्बाद हो गया। मलसीसर तहसील मुख्यालय से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने के लिए राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (एनडीआरएफ) की चार टीम मौके पर पहुंची हैं।

जिला प्रशासन और सिचाई विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। उल्लेखनीय है कि 15 लाख क्यूबिक लीटर पानी की क्षमता वाले इस डैम से झुंझुनूं और सीकर जिले में पानी की आपूर्तिं होती थी। अब दोनों जिलों में पानी के संकट के हालात उत्पन्न हो सकते हैं।

तहसीलदार जीतूसिंह मीणा ने बताया कि अभी डैम के टूटने के अधिकारिक कारणों के बारे में नहीं बताया जा सकता। हमारी प्राथमिकता बचाव कार्य है।

Exit mobile version