Site icon Yashbharat.com

राजस्थान : भाजपा अध्यक्ष मदन लाल सैनी का निधन

24 06 2019 madanlal 19340584 195015112 m

नई दिल्ली। राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन लाल सैनी का 75 साल की उम्र में सोमवार को दिल्ली एम्स में निधन हो गया। सैनी फेफड़ों में इंफेक्शन की शिकायत के बाद शुक्रवार को राजस्थान से दिल्ली आकर भर्ती हुए थे। जानकारी अनुसार कई दिनों से सैनी का तबीयत खराब चल रही थी। इस दौरान वे मालवीय नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। स्थिति ज्यादा खराब होने पर उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। इस दौरान उनसे मुलाकात करने मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे खुद अस्पताल पहुंचीं थी।

Exit mobile version