Monday, April 20, 2026
Latest:
Latest

राजस्थान के सियासी संकट में मायावती की एंट्री, कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ीं

राजस्थान के सियासी घमासान में अब बसपा सुप्रीमो मायावती की एंट्री भी हो गई है। मायावती ने बयान जारी कर कांग्रेस और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधाष मायावती ने कहा, कांग्रेस ने राजस्थान में बसपा को धोखा दिया है। राजस्थान में बसपा के 6 विधायकों के कांग्रेस में विलय पर मायावती ने कहा, हम पहले भी कोर्ट जा सकते थे, लेकिन कांग्रेस और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सबक सिखाने के लिए हम सही वक्त का इंतजार कर रहे थे। अब हमने कोर्ट जाने का फैसला किया है। हम इस मुद्दे को ऐसे ही नहीं छोड़ेंगे। सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे।

बकौल मायावती, हमने बसपा के चुनाव चिह्न पर जीतकर विधानसभा जाने वाले 6 विधायको को कांग्रेस के खिलाफ वोट देने का व्हीप जारी किया है। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो उनकी सदस्यता चली जाएगी।

सीएम ने नहीं दिया राज्यपाल को जवाब: वहीं जयपुर में राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच खींचतान जारी है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने विधानसभा सत्र बुलाने की फाइन लौटा दी थी, जिस पर अब तक मुख्यमंत्री का कोई जवाब नहीं आया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम