टोक। टोंक में देर रात सदर थानान्तर्गत नेशनल हाइवे पर सड़क हादसे में ट्रेलर की टक्कर से खाटूश्यामजी से लौट रहे मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के एक ही परिवार के आठ लोगो की मौत हो गई।
जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को गाड़ी से निकलवाकर अस्पताल पहुंचाया।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जयपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।
हादसे में तीन साल की बच्ची सुरक्षित बच गई है।
वहीं, मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवा जा रहा है.

