Site icon Yashbharat.com

राजनीतिक वार: शिवराज पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भड़के सिंधिया, कमलनाथ ने दी सफाई

Shivraj-sindhya-yashbharat

Shivraj-sindhya-yashbharat

 भोपाल। श्राद्ध पक्ष में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बुदनी से प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा को लेकर इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स की एक आपत्तिजनक पोस्ट पर बयानों के तीर बुधवार को चले। इसमें ‘मामा का श्राद्ध’ लिखा गया है। इस पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को कांग्रेस की आलोचना की।

 

भाजपा नेताओं ने साधा निशाना

भाजपा के नेताओं ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा, कांग्रेस ने भी बचाव किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने पोस्ट किया कि शिवराज जी, ईश्वर आपको दीर्घायु दें। कांग्रेस पार्टी की ओर से ऐसी कोई पोस्ट नहीं की गई। वैसे आप बखूबी जानते हैं कि आपके व्यक्तिगत दुश्मन आपकी पार्टी में बैठे हैं।

 

पोस्ट एक्स के हैंडल विद कांग्रेस से हुआ था

 

बता दें, यह पोस्ट एक्स के हैंडल विद कांग्रेस से किया गया था। सिंधिया ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपनी हार को देख कांग्रेस पार्टी बौखलाने लगी है। राजनीति के भीतर शुचिता, भाषा और सम्मान निचले स्तर पर गिरती जा रहा है। श्राद्ध मनाना है तो अपने सिद्धांतों का मनाइए।

 

 

Exit mobile version