Site icon Yashbharat.com

राजनांदगांव में CM रमन सिंह के खिलाफ करुणा शुक्ला हो सकती हैं कांग्रेस उम्मीदवार

images 69

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए राजनांदगांव से करुणा शुक्ला कांग्रेस उम्मीदवार हो सकती हैं। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया की मौजूदगी में हुई पार्टी की आंतरिक बैठक में करुणा के नाम पर चर्चा हुई।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के राजनांदगांव से चुनावलड़ने पर ही करूणा शुक्ला वहां सेलड़ेंगी। वहीं बीजेपी की सूची आने के बाद कांग्रेस 6 और सीट के लिए प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। बता दें कि पूर्व सांसद करूणा शुक्ला पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की भांजी हैं।

वे पहले भाजपा में ही थी लेकिन बाद में कांग्रेस में शामिल हो गई थीं। अब पार्टी उन्हें चुनावी मैदान में मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के खिलाफ उतारने की सोच रही है।

Exit mobile version