भोपाल। Bhopal News रेत से भरे ट्रक को नो-एंट्री में आने से रोकने पर सूबेदार और ट्रैफिक के सिपाही को उसके ड्राइवर ने काटकर कोलार के जंगल में फेंकने की धमकी दे डाली। धमकी से दोनों पुलिसकर्मी बेहद घबरा गए। वे तुरंत भागते हुए कोलार थाने पहुंचे और आरोपित ड्राइवर समेत उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। हालांकि पुलिस अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
https://yashbharat.com/archives/52551
कोलार डी-मार्ट के पास रेत से भरा ट्रक अंदर आ रहा था
कोलार पुलिस के अनुसार ट्रैफिक सिपाही सुरेंद्र सिंह भदौरिया अपने ट्रैफिक सूबेदार रितुराज के साथ सुबह गश्त पर थे। उन्होंने देखा कि नो एंट्री में कोलार डी-मार्ट के पास रेत से भरा ट्रक अंदर आ रहा था। उसको रोका तो वह रुका नहीं, रेत खाली करके जब वह वापस आया तो उसके ड्राइवर से अनुमती के कागजात मांगे।
https://yashbharat.com/archives/52590
कागज मांगने पर सिपाही को दी गालियां
इस पर ड्राइवर हबीब ने नाराज होते हुए कहा कि कागज नहीं हैं। उसके साथ और भी लोग थे। इसमें सोबरन नाम के व्यक्ति ने सिपाही सुरेन्द्र से झूमाझटकी करने लगा। उसने गालियां देते हुए कहा कि हमको जानते नहीं हो। उसने अपने साथियों से कहा कि इन दोनों को ट्रक में बिठा लो, कोलार के जंगल में मारकर फेंक देंगे।
https://yashbharat.com/archives/52584
बाद में ट्रैफिक सूबेदार रितुराज और सिपाही जान बचाकर भागकर सोबरन ट्रक ड्राइवर समेत उसके साथियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज कराया। जिस ट्रक से रेत लाई जा रही थी वो बिना नंबर का था। टीआई कोलार अनिल वाजपेयी ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
