CoronaFEATUREDमध्यप्रदेश

CM शिवराज पहुंचे छात्राओं के हॉस्टल, बोले-घर वालों को बता दो यहां मामा है सुरक्षा के लिए..

भोपाल।। राजधानी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज अपने चिरपरिचित रूप में एक बार फिर स्वयं को जनता से नजदीक बताते हुये गर्ल्स हॉस्टल पहुंच कर यहां छात्राओं को विश्वास दिलाया कि कुछ दिन का संकट है, सब ठीक हो जाएगा। उन्होंने कहा घर वालों से मोबाइल पर सम्पर्क में रहो, उन्हें बताओ कि यहां हम बिल्कुल सुरक्षित हैं। अब यहां बेटियों की रक्षा के लिए मामा है।IMG 20200330 WA0045

हॉस्टल की बेटियों से मिलकर कहा कि संकट कुछ दिन का है, सरकार के निर्देशों का पालन करेंगे तो हम जल्दी इस संकट से बाहर आ जाएंगे। चिंता की कोई बात नहीं है मामा आप सबके साथ है।

IMG 20200330 WA0048

छात्रावास में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बेटियों से कोरोना के कारण आ रही समस्याओं के बारे में जाना, इससे निपटने के लिए संबंधित अधिकारी को तत्काल निर्देश दिए एवं बेटियों को प्रोत्साहित किया कि कुछ दिन की समस्याएं हैं और हम मिलकर लड़ेंगे और कोरोना को परास्त करेंगे।

Back to top button