Site icon Yashbharat.com

विवाद में घिरे MP बीजेपी के नए अध्यक्ष राकेश सिंह

rakesh singh 1

जबलपुर। मध्य प्रदेश बीजेपी के नए नए अध्यक्ष बने राकेश सिंह पद पर आते ही विवाद में घिर गए हैं. राकेश सिंह ने मीडिया को लेकर विवादित टिप्पणी की है. दरअसल सोशल नेटवर्किंग साइट पर राकेश सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ है. इसमें वो पैसे बांटने का इशारा करते हुए नज़र आ रहे हैं. इस दौरान राकेश सिंह मीडिया से कह रहे हैं कि मुझे आप व्यापक कवरेज तब दोगे, जब आपको कुछ मिलेगा.

कांग्रेस ने पूरे मामले में बीजेपी के अध्यक्ष राकेश सिंह से माफी मांगने की अपील की है. वहीं बीजेपी ने इसे कांग्रेस का घटिया हथकंडा बताया है.बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लूनावत के मुताबिक कांग्रेस ओछी राजनीति कर रही है. प्रेस कांफ्रेंस के बाद हुए एक मज़ाक को कांग्रेस मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है.वैसे यह बात तय है कि चुनावी वर्ष के चलते दोनों पार्टियों की एक दूसरे के नेताओं पर गहरी नजर है. ऐसे में छोटी से छोटी बात कभी भी मुद्दा बन सकती हैं.

Exit mobile version