Site icon Yashbharat.com

आखिरकार सुलझ गया 6 इंच के कंकाल का रहस्य, जानिये किसका था यह कंकाल

2018 3image 10 26 353430000tyyyt ll

न्यूयार्क: चिली के अटकैमा रेगिस्तान से एक रहस्यमयी कंकाल मिला जिसे लेकर दावा किया जा रहा था कि यह एलियन का है। वहीं यह धरती पर कैसे आया, इस बात को लेकर रहस्य बना हुआ था। वैज्ञानिकों ने गुरुवार को इस रहस्य से पर्दा उठाया है। सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि यह कंकाल महज 6 इंच का है।  कंकाल बारे वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यह 15 साल पुराना है। शुरूआत में माना जा रहा था कि शंकु के आकार की खोपड़ी वाला कंकाल 6 से 8 साल की उम्र के बच्चे का हो सकता है।

अब डी.एन.ए. में सामने आया है कि यह कंकाल इंसान के एक बच्चे का है। एक दुर्लभ बीमारी के कारण बच्चे का शरीर अविकसित रह गया जिस कारण यह कंकाल इतना छोटा है। इंसानी जीन्स में कुछ बदलाव होने से उसके बच्चे में होने वाली यह एक अजीब बीमारी है जिस बारे अभी तक किसी भी फिल्म में नहीं बताया गया। यह कंकाल कई साल पहले मिला था और लंबे समय से इस पर वैज्ञानिकों की रिसर्च जारी थी। वैज्ञानिकों ने जब अपनी रिसर्च पूरी कर ली तब मीडिया को इस बारे 2 दिन पहले ही जानकारी दी।

2013 में दिखाया गया था ये कंकाल
बताया जा रहा है कि खबरों शॉर्ट फिल्में और डाकुमेंट्रीज में इस छोट से कंकाल के बारे में 2013 से दिखाया जा रहा था। कोई-कोई यहां तक दावा कर रहा था आकाश की उड़न तस्तरी के जरिए यह एलिए का बच्चा पृथ्वी पर आया होगा। लेकिन जब इसकी वैज्ञानिक तरीके से जांच की गई तो सच्चाई सामने आ गई।

रेयर बीमारी के कारण शरीर नहीं हुआ विकसित
डीएनए में सामने आया कि यह कंकाल न सिर्फ इंसान का है बल्कि एक रेयर बीमारी के कारण इंसान के बच्चे का शरीर अविकसित रह जाता है। इसी कारण यह कंकाल इतना छोटा है। इंसानी जीन्स में कुछ बदलाव होने उसके बच्चे में होने वाली ये अजीब बीमारी एक ऐसी बीमारी है जिसके बारे में अभी तक किसी भी फिल्म में नहीं बताया गया। बताया यह कंकाल कई साल पहले मिला था और लंबे समय पर इस पर वैज्ञानिकों की रिसर्च जारी थी। वैज्ञानिकों ने इस जब अपनी रिसर्च पूरी कर ली तब मीडिया को इस बारे में दो दिन पहले ही जानकारी दी।

Exit mobile version