मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता अक्सर अपनी हॉट तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। ईशा की ही तरह रशियन मॉडल विक्टोरिया है जो हू-ब-हू ईशा की तरह ही दिखती हैं। ये दोनों हसीनाएं एक दूसरे से इतनी मिलती जुलती हैं कि आपके लिए फर्क करना मुश्किल हो जाएगा।
ईशा और विक्टोरिया हॉटनेस के मामले में एक दूसरे को मात देती नज़र आती हैं। कई तस्वीरें तो ऐसी भी है जिन्हें देखकर ये लगता है कि विक्टोरिया के पोज ईशा गुप्ता कॉपी करती रहती हैं।
बता दें कि विक्टोरिया की उम्र 24 साल की हैं और वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। विक्टोरिया का इंस्टाग्राम बोल्ड तस्वीरों और वीडियो से भरा पड़ा है। विक्टोरिया स्टंट के लिए भी मशहूर हैं।
कुछ समय पहले विक्टोरिया को उस समय कानूनी मामलों का सामना करना पड़ा जब उन्होंने 1,004 फुट ऊंची बिल्डिंग पर बिना किसी सेफ्टी के एक दोस्त की मदद से हवा में लटकी हुई फोटो क्लिक कराई। इसकी वजह से वो काफी समय तक सुर्खियों में रहीं।

