Site icon Yashbharat.com

रविंद्र जडेजा के पिता और बहन कांग्रेस में शामिल

r jadeja

अहमदाबाद। क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी के भाजपा में शामिल होने के बाद रविवार को उनके पिता और बहन ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली। सूत्रों के मुताबिक रविंद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा जडेजा की वजह से परिवार में बिखराव की स्थिति बन गई है।

रविवार को जामनगर लोकसभा में कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल की उपस्थिति में एक जनसभा के दौरान उनके पिता अनिरुद्ध सिंह जडेजा और बहन नयनाबा जडेजा कांग्रेस में शामिल हो गए। अब रविंद्र जडेजा के सामने यह संकट खड़ा हो गया है कि वह पत्नी का समर्थन करते हैं कि पिता का।

गौरतलब है कि रविंद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा कुछ दिनों पहले भाजपा में शामिल हुई थीं।उस वक्त रीवाबा ने पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारिफ की थी। जामनगर से उन्हें भाजपा की ओर से लोकसभा की टिकट का भी दावेदार माना जा रहा था। लेकिन बाद में भाजपा ने जामनगर की मौजूदा सांसद विक्रम माडम को टिकट दे दिया।

साधारण परिवार के रविंद्र जडेजा को क्रिकेटर बनाने में पिता अनिरुद्ध सिंह और बहन नयनाबा ने बहुत मेहनत की। रविंद्र की माता के निधन के बाद नयनाबा ने पारिवारिक जिम्मेदारी बखूबी निभाई। क्रिकेट में भाई का कैरियर बनाने के लिए उन्होंने काफी मशक्कत की। रविंद्र जडेजा पिता और बहन की इस मेहनत को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार कर चुके हैं

Exit mobile version