katniमध्यप्रदेश

रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने पुलिस अधिकारियों व जवानों को बांधी राखी

रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने पुलिस अधिकारियों व जवानों को बांधी राख

 

कटनी। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सिविल लाइन स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। समाज की सुरक्षा में दिन-रात तत्पर रहने वाले पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने और उन्हें स्नेह एवं आत्मिक सुरक्षा का अहसास कराने के उद्देश्य से ब्रह्माकुमारी बहनें पुलिस थानों एवं पुलिस अधिकारियों के कार्यालय पहुंचीं।

इस दौरान बीके दुर्गा बहन, नेहा बहन एवं प्रियंका बहन ने पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य सहित पुलिस अधिकारियों व जवानों को तिलक लगाकर उनकी कलाई पर राखी बांधी और मुंह मीठा कराया। बहनों ने पुलिसकर्मियों को ईश्वरीय सौगात भेंट करते हुए उनके स्वस्थ, सुरक्षित, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

ब्रह्माकुमारी बहनों ने कहा कि पुलिसकर्मी अपने परिवार से दूर रहकर भी समाज की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर उनके प्रति सम्मान, स्नेह और शुभकामनाएं व्यक्त करना इस पर्व की सार्थक पहल है।

इस अवसर पर सुनील भाई एवं संस्कार भाई का विशेष सहयोग रहा।

Back to top button