Site icon Yashbharat.com

रक्षाबंधन पर पांच लाख बहनों के नाम सीएम शिवराज ने लिखी चिट्ठी, कांग्रेस ने कहा चुनावी स्टंट

MP CM Shivraj Singh Chouhan

भोपाल : सीएम शिवराज ने रक्षाबंधन पर प्रदेश की पांच लाख बहनों के नाम एक चिट्ठी लिखी है। जिसमें उन्होंने उनसे पांच साल का समय और मांगा है। यह चिट्ठी अब राजनीतिक रंग लेती जा रही है। कांग्रेस ने सीएम शिवराज पर निशाना साधते हुए कहा है कि वे चुनावी वर्ष में केवल राजनीतिक स्टंट कर रहे हैं, लेकिन उन्हें इस तरह की चिट्ठी का कोई फायदा होने वाला नहीं है।
मध्यप्रदेश कांग्रेस की मीडिया प्रभारी शोभा ओझा का कहना है कि मुख्यमंत्री किस हक से चिट्ठी लिखकर फिर से पांच साल दिए जाने की बात कह रहे हैं, उन्हें तो शर्म आनी चाहिए जो वह इस प्रकार की लिख रहे हैं। शोभा ओझा ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से प्रदेश में बीजेपी की ही सरकार है और सबसे ज्यादा समय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ही यह पद संभाला है। इन 15 वर्षों के दौरान प्रदेश महिला अत्याचारों में रेप और गैंगरेप जैसे मामलों में नंबर वन पर रहा है।
उन्होंने कहा कि इस प्रदेश की 36 हजार से ज्यादा लड़कियां लुट चुकी हैं। बलात्कार और गैंगरेप की घटनाओं से उनकी आबरू बलि चढ़ चुकी हैं। लेकिन सरकार ने इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए क्या किया। आज जब चुनाव सिर पर है तो इस तरह की चिट्ठी लिखकर अपने लिए रास्ता तलाशा जा रहा हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ी हुई है। मध्यप्रदेश में महिला अत्याचार और महिलाओं का उत्पीड़न पूरे देश से छिपा नहीं है। उन्होंने कहा कि जब महिलाओं को सुरक्षा की जरूरत थी उस समय आप कुछ कर नहीं सके और अब आप इस तरह की चिट्ठी लिख रहे हैं। आपको सोचना चाहिए कि क्या आपने महिलाओं को सुरक्षित प्रदेश दिया है।

Exit mobile version