सियासी बवाल के बीच पीतांबरा पीठ पहुंचे योगी आदित्यनाथ
दतिया। उन्नाव रेप कांड पर सियासी बवाल के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी दतिया में पीतांबरा पीठ के दर्शन पहुंचे हैं. सीएम योगी ने बगलामुखी देवी की पूजा-अर्चना की. सीएम योगी के दतिया प्रवास के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 बजे चार्टर्ड प्लेन से दतिया पहुंचे. सीएम योगी के पहुंचते ही जिला प्रशासन के अधिकारी और बीजेपी नेताओं ने उनका स्वागत किया. स्वागत के बाद योगी ने गुरुवार सुबह दतिया में बगलामुखी मंदिर में मां पीताम्बरा शक्तिपीठ के दर्शन किए. यहां उनका मंदिर के कोषाध्यक्ष हरिराम सावला सम्मान भी करेंगे. वहीं, शहर के समाजसेवी भांडेर से मोठ रोड को बनाने के लिए लोग उनको ज्ञापन भी सौंपेंगे.
दर्शन के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ सड़क मार्ग से उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने सड़क मार्ग से रवाना होंगे.
गौरतलब है उन्नाव रेप कांड पर सियासी बवाल के बीच दतिया के पीतांबरा पीठ दर्शन करने योगी आदित्यनाथ पहुंचे है. इस मामले में दो दिन पहले मुख्यमंत्री योगी ने घटना दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा था कि दोषियों के साथ कोई रियायत नहीं करेगा, चाहे वे कितने भी ताकतवर क्यों न हों.