Site icon Yashbharat.com

योगी आदित्यनाथ सरकार की नई योजना, शादी के शगुन पर मिलेगी यह ‘खास’ किट

1519111

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्य नाथ सरकार अब एक नई योजना लाने जा रही है। राज्य सरकार नव विवाहित दंपतियों को शगुन में परिवार नियोजन की एक किट बांटेगी। घर-घर जाकर “आशा” कार्यकर्ता इस किट को बांटेंगी। दरअसल, इस किट में कंडोम, इमरजेंसी कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स और ओरल कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स दिए जाएंगे ताकि नवविवाहित जोड़ा अपनी फैमिली प्लानिंग कर सके। किट के जरिए फैमिली प्लानिंग, दो बच्चों के जन्मों के बीच का अंतर जैसे जरूरी विषय को लेकर लोगों को जानकारी भी दी जाएगी। खबरों के मुताबिक नई योजना “मिशन परिवार विकास” का उद्घाटन 11 जुलाई 2017 को वर्ल्ड पॉपुलेश डे के मौके पर किया जाएगा।

योजना के प्रॉजेक्ट मैनेजर अवनीश सक्सेना ने बताया कि नई पहल किट के जरिए नवविवाहित जोड़ों को फैमिली प्लानिंग में काफी सहायता मिलेगी। उन्होंने किट के बारे में और जानकारी देते हुए बताया कि किट में कंडोम और कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स के अलावा तौलिया, रुमाल, नेल-कटर, कंघी जैसी रोजाना इस्तेमाल की जाने वाली जरूरी चीजें भी होंगी। इसके अलावा किट में एक ब्रॉशर भी दिया जाएगा जिसमें फैमिली प्लानिंग से जुड़े कई अहम सवाल-जवाब होंगे। जो लोग पढ़ना-लिखना नहीं जानते हैं, उनकी सहायता “आशा” कर्मचारियों द्वारा की जाएगी। नवविवाहित जोड़े को किट से जुड़े सभी पहलुओं के बारे में समझाया जाएगा।

Exit mobile version