नई दिल्ली। आज के समय में हम सभी बैंकिंग से लेकर सोशल मीडिया अकाउंट तक को सुरक्षित रखने के लिए पासवर्ड का इस्तेमाल करते हैं। पासवर्ड बनाते समय हम उन शब्दों या अंकों को चुनाव करते हैं, जिन्हें हम आसानी से याद रखते हैं।
सुरक्षा के लिहाज से साधारण पासवर्ड रखना खतरे से खाली नहीं है, क्योंकि इन पासवर्ड का उपयोग वर्तमान में इतना होने लगा है कि सभी को इनके बारे में पता है। इन पासवर्ड से जुड़ी एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें इन्हें खतरनाक बताया गया है। आइए जानते हैं…
ब्रिटेन की नेशनल साइबर सिक्योरिटी सेंटर की रिपोर्ट में उन 10 पासवर्ड का जिक्र है, जिनका उपयोग पिछले 12 माह में सबसे ज्यादा किया गया है।
