यूपी विधानसभा सिकंदरा सीट पर काउंटिंग जारी, BJP आगे

कानपुर: उत्तर प्रदेश विधानसभा की सिकन्दरा सीट पर हुए उपचुनाव के बाद रविवार सुबह से मतगणना जारी है। यह मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे से शुरु हुई है। तीसरे दौर की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार अजीत पाल 3000 वोटों से आगे चल रहे हैं।

जानकारी के अनुसार सिकंदरा विधानसभा उपचुनाव में 53 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस सीट के लिए एक महिला सहित 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान के लिए 567 ईवीएम यूनिट लगाने के साथ-साथ 567 वीवी पैट यूनिट लगाई गईं थी, जिससे लोगों में ये सुनिश्चित हो सके कि जिन्होंने वोट किया है, वो उन्हीं को जा रहा है या किसी और को।

बता दें कि भाजपा विधायक मथुरा पाल की मृत्यु की वजह से सिकन्दरा सीट पर उपचुनाव हुआ है। मतदान 21 को और मतगणना 24 दिसम्बर यानी आज हो रही है। भाजपा ने इस सीट को बरकरार रखने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी यहां चुनाव प्रचार किया। भाजपा ने पाल के पुत्र अमित पाल को उम्मीदवार बनाया है।

Exit mobile version