Site icon Yashbharat.com

यूपी: बस्ती में पैदल जा रहे मजदूरों को बेकाबू ट्रक ने रौंदा, तीन की मौत

accident

accident

गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन पर बस्ती के हर्रैया थाने के बिहरा चौराहे के पास गुरुवार तड़के बेकाबू ट्रक ने पैदल जा रहे पांच मजदूरों को कुचल दिया। जिसमें तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घायलों को सीएससी कप्तानगंज भेजा। जहां से चिकित्सक ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के धर्मसिंहपुर महराजगंज कस्बे के कुछ मजदूर पल्लेदारी करते हैं। बुधवार रात में पैकोलिया के हसीनाबाद ट्रक से दाल उतारने गए थे। काम निपटाने के बाद ट्रक पर सवार होकर संसारीपुर के पास एक ढाबे पर पहुंचे। जहां ट्रक चालक से विवाद हो गया।
विवाद के बाद सभी मजदूर पैदल ही गांव के लिए चल पड़े। महाराजगंज के करीब पहुंचने ही वाले थे, कि तभी अनियंत्रित ट्रक ने पांचों मजदूरों को रौंद दिया। जिसमें तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर थानाध्यक्ष सर्वेश राय मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएससी कप्तानगंज भेजा। मृतकों की पहचान लल्लन (26) पुत्र तुलसीराम, गुड्डू (28) पुत्र जनक राम, कनिक राम (27) पुत्र छोटई के रूप में हुई। घायल विकास (26) पुत्र राजू व जंग बहादुर (28) पुत्र बिफई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Exit mobile version