Site icon YASHBHARAT.COM

यूपी: पत्नी से हुआ झगड़ा, कनपटी में दाग दी पांच गोलियां, फिर हो गया फरार

6a00e54ee06170883401bb087cfc05970d

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में कोसीकलां कस्बे में एक युवक ने मामूली सी कहासुनी होने के बाद लाइसेंसी पिस्तौल से पत्नी की कनपटी पर एक साथ पांच गोलियां दाग दीं। उसकी मौके पर ही मौत हो गई और घटना के बाद पति फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, तांगड़ा मुहल्ला निवासी लोकेश उर्फ कूकू का रविवार को पत्नी सुमन (30) से किसी बात पर झगड़ा हो गया। मामला आगे बढ़ा तो सुमन की कनपटी पर लगातार पांच गोलियां दाग दी। पत्नी की हत्या के बाद लोकेश फरार हो गया।

घटना के समय उसके बच्चे पड़ोस में चाचा के घर पर गए हुए थे। गोलियां चलने की आवाज पर पड़ोसी वहां पहुंचे और अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। क्षेत्राधिकारी (छाता) चंद्रधर गौड़ एवं कोसीकलां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह मलिक ने मौका मुआयना कर हालात जाने तथा हत्यारे की तलाश में कार्यवाही शुरु कर दी। घटना के संबंध में मृतका के भाई दिगम्बर ने लोकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

Exit mobile version