Site icon Yashbharat.com

यूपी के हाथरस में युवती के साथ हुई दरिंदगी के बाद अब मध्यप्रदेश में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी फरार

yashbharatnewsupdatealert

उत्तर प्रदेश के हाथरस में 19 वर्षीय युवती के साथ हुई दरंदगी के बाद जहां पूरे देश शर्मसार है, वहीं, दूसरी तरफ मध्य प्रदेश में एक नाबालिग बच्ची के साथ हैवानियत की घटना सामना आई है। पुलिस ने बताया कि बुधवार रात खरगोन में एक नाबालिग लड़की के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है।

पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि नाबालिग और भाई एक झोपड़ी में रह रहे थे, जब तीन व्यक्ति उनके पास पहुंचे और भाई पर हमला किया। भाई गांव से मदद लेने के लिए भाग गया। इस दौरान आरोपियों ने लड़की को अपना शिकार बना लिया।

उन्होंने कहा कि आरोपी ने लड़की को खेत में ले जाकर उसके साथ दुषकर्म किया। आरोपी ने उसे सड़क किनारे फेंक दिया और भाग गए। फिलहाल आरोपी फरार हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। मामले से जुड़ी अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

Exit mobile version