Site icon Yashbharat.com

यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ ने दतिया में किए मां पीताम्बरा के दर्शन

10 03 2021 maa pitambara peeth datia up cm 2021310 125748

दतिया । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने आज सुबह यहां मां पीताम्बरा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही उन्होंने यहां मंदिर परिसर में स्थापित वनखण्डेश्वर महादेव की भी पूजा की। वनखण्डेश्वर महादेव के बारे में मान्यता है कि यह महाभारत कालीन है। बुंदेलखंड के अपने दो-दिवसीय दौरे के दौरान मंगलवार को उन्होंने जालौन, ललितपुर और झांसी में विभिन्न परियोजनाओं को लोकार्पित किया था। झांसी में रात्रि विश्राम के बाद वो सुबह दतिया आए और यहां से झांसी जाने के बाद महोबा के लिए रवाना होंगे। महोबा से वह बांदा और चित्रकूट भी जाएंगे और चित्रकूट से आज शाम लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

Exit mobile version