यूनिवर्स बॉस कहे जाने वाले क्रिस गेल (Chris Gayle) ने अबू धाबी टी10 लीग (Abu Dhabi T10 League) में बुधवार को कहर बरपा दिया. टीम अबू धाबी के लिए खेलते हुए उन्होंने 22 गेंद में नाबाद 84 रन उड़ा दिए. क्रिस गेल ने अपनी पारी में छह चौके और नौ छक्के लगाए. यानी 15 गेंद में ही 78 रन ठोक दिए. उनकी इस कातिलाना पारी के बूते टीम अबू धाबी ने मराठा अरेबियंस की ओर से मिले 98 रन के लक्ष्य को साढ़े पांच ओवर में ही हासिल कर लिया. क्रिस गेल ने छक्का लगाकर जीत दर्ज की. अभी तक अबू धाबी टी10 लीग में गेल का बल्ला शांत था लेकिन आज वह खूब गरजा. मराठा अरेबियंस ने पहले खेलते हुए चार विकेट पर 97 रन का स्कोर खड़ा किया था.
Related Articles
पीएम मोदी का गुजरात-महाराष्ट्र दौरा: वडोदरा को ₹35,000 करोड़ की सौगात, मुंबई में ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट’ का करेंगे उद्घाटन
1 hour ago
इंदौर में बारिश में चलती कार पर गिरा विशालकाय पेड़, डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत, 2 गंभीर
1 hour ago
कटनी में निकाय-पंचायत उप-निर्वाचन का ऐलान: 8 से मिलेंगे नामांकन पत्र, 29 सितंबर को मतदान
4 hours ago
भाजपा कटनी की जिला कार्यसमिति बैठक सम्पन्न: पदाधिकारी और बड़े नेता शामिल, संगठनात्मक कार्यक्रमों पर हुई चर्चा
4 hours ago




