Site icon YASHBHARAT.COM

यूजर ने ‘Cheap Actor’, तापसी पन्नू ने दिया बहुत ही शानदार जवाब

tapsi pannu news 18072019 film

मुंबई। फिल्म की ‘सांड की आंख’ की वजह से एक्ट्रेस तापसी पन्नू काफी सुर्खियों में हैं। फिल्म में उनके दादी वाले किरदार की वजह से यूजर्स ने उन्हें काफी ट्रोल किया था। वहीं, पिछले दिनों एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने तापसी ‘सस्ती कॉपी’ कहा था। अब एक यूजर ने भी तापसी पन्नू को ट्वीट कर ‘सस्ता एक्टर’ का कंद कसा है। इसके बाद कुछ यूजर्स तापसी को सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लगे। ऐसे में तापसी ने भी बड़े ही शानदार अंदाज में ट्रोलर को जवाब दिया।

दरअसल, एक ट्व‍िटर यूजर ने तापसी पन्नू को लिखा कि- ‘तुम एक सस्ती एक्टर हो और तुम्हारी मानसिक स्थ‍िति सही नहीं है।’ यूजर से इस ट्वीट के जवाब में तापसी ने भी मजेदार अंदाज में लिखा- ‘ओके सर, आप कब मुझे थेरेपी सेशंस देंगे और मोलभाव के बारे में भी यह बता दें कि मैं महंगी एक्टर कैसे बन सकती हूं। महंगाई तो मेरे में भी होना चाहिए।’ तापसी का यह जवाब उनके फैंस को बहुत पसंद आया। तापसी के इस जवाब के बाद सैकड़ों फैंस उनके सपोर्ट में आए और उनकी एक्टिंग की तारीफ भी की।

एक यूजर ने सपोर्ट में लिखा, ‘ऐसे लोगों पर ध्यान मत तो तापसी, ये कभी नहीं बदल सकते। आप एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, यह बात आपको पता होनी चाहिए।’ इसके जवाब में तापसी ने लिखा, ‘अरे, लेकिन मैं उन्हें बदलना चाहती हूं, ये लोग बहुत मजेदार हैं। इनसे बदलाव की उम्मीद कर इनके ह्यूमर को ना मारें। यही वो लोग हैं जो हमें इतने सारे कंटेट देते हैं। इनका इस्तेमाल कैसे करना है, यह हम पर निर्भर करता है। P.S- इस कॉम्प्लीमेंट के लिए थैंक्यू लड़की।’

ऐसे कई यूजर है, जिन्होंने तापसी की एक्टिंग की तारीफ की हैं। वहीं, कुछ फैंस ने तापसी को फिल्म ‘मिशन मंगल’ और ‘सांड की आंख’ के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं। एक यूजर ने तापसी की तारीफ करते हुए लिखा कि-‘जो ट्रोलर्स को भी ट्रोल करे उसका नाम है तापसी।

Exit mobile version