Sunday, May 3, 2026
Latest:
Latest

यूं तो 14 बेटों की मां पर भरोसा सिर्फ मोदी पर, जानिए क्या कहा इस बुजुर्ग महिला ने

PM Narendra modi मोदीजी म्हारा बेटा है। बेटा इसलिए मानूं कि वह मुझे मुआवजा दे रहा। पेंशन दे रहा। गेहूं दे रहा। मोदीजी मेरा लाल है। यूं तो मैंने 14 बेटों को जन्म दिया है। भगवान के दिए हुए 14 बेटे हैं, पर मोदी जी भी खास बेटा है। मोदीजी ये मैं जान दे दूं। जमीन भी मोदीजी के नाम कर दूं। 25 बीघा जमीन है मैं मोदीजी को दे दूं। मैंने टीवी में मोदीजी को देखा है। मिलना चाहती हूं। पर कौन मिलाए मुझे।

महिला का कहना है कि उन्हें अपना जीव यानि की जान दे सकती हूं। 25 बीघा जमीन है, वह जमीन भी दे सकती हैं। वह प्रधानमंत्री से मिलने की इच्छा भी जाहिर करती हैं, लेकिन यह भी बोलती हैं कि उनसे कौन मिलाएगा। उन्हें बस टीवी में ही देखा है। वह बोलती है कि यह बात मैं अपने परिवार के सदस्यों से भी बोलती हूं।

उधर, गेंदालाल नामक शख्‍स ने बताया कि जिनका वीडियो प्रसारित हो रहा, वह मेरी दादी हैं। उनके दो बेटे हैं। परिवार में सभी मिलाकर 14 संतानें हैं, जिन्हें दादी बेटा मानती हैं। उनके नाम पांच-छह बीघा जमीन है, बाकी जमीन जागीरदारी की मिली हुई है। सब मिलाकर उन्होंने 25 बीघा बोला है। गरीबी रेखा में नाम है और उन्हें योजनाओं का लाभ भी मिलता है। मोदी जी की योजनाओं के बारे में वह सुनती रहती हैं, इसलिए उन्हें बेटा बोल रही हैं। उधर, रामपुरिया की सरपंच कमलाबाई खेमचंद ने बताया कि हरिपुरा जागीर की मांगीबाई का नाम बीपीएल सूची में दर्ज है।

इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे एक वीडियो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में यह कहना है मप्र के राजगढ़ जिले के ग्राम हरिपुरा जागीर की बुजुर्ग महिला मांगीबाई तंवर का। वह एवं उनके परिजन उनकी आयु करीब 100 वर्ष होने का दावा करते हैं।

महिला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ में कसीदें पढ़ते हुए उन्हें अपना लाल, अपना खास बेटा करार देती हैं। वह कहती है कि मैंने अपने घर की दीवार पर उनकी तस्वीर भी लगा रखी है। रोज सुबह उठने के बाद उनका चेहरा देखती हूं। वैसे तो भगवान ने मुझे 14 बेटे दिए हैं। कोई दिक्कत नहीं है, पर मोदी जी भी मेरा खास बेटा है। वह मुझे पेंशन, बीमा, गेहूं, चावल सबकुछ तो देते हैं। इसलिए मैं भी उसको सब कुछ दे सकती हूं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम