LatestSportsक्रिकेट

युवराज सिंह ने फिर दिखाया दम, एक बाद एक जड़े 4 छक्के

Yuvraj Singh Sixes : युवराज सिंह एक बार फिर सिक्‍सर किंग बन सामने आए. युवराज सिंह ने आठ ही गेंदों में 44 रन ठोक दिए. इस दौरान युवराज सिंह ने छह छक्‍के दो चौके लगाए. अपनी इस पारी के दौरान युवराज सिंह ने एक ही ओवर की चार लगातार गेंदों पर चार छक्‍के लगा दिए थे, लेकिन वे उस ओवर में छह छक्‍के नहीं लगा सके. ये मैच रायपुर में खेला जा रहा है. युवराज सिंह ने इस पारी में 22 गेंदों में 52 रन की अर्धशतकी पारी खेली. इतना ही नहीं इससे पहले मास्‍टर ब्‍लास्‍टर सचिन तेंदुलकर ने भी कमाल की पारी खेली 37 गेंदों में 60 रन बनाए. इस दौरान सचिन तेंदुलकर ने एक छक्‍का नौ छक्‍के मारे. इंडिया लीजेंड्स ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाए.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम