Site icon Yashbharat.com

युवक से 25 लाख रुपए की स्मैक बरामद

smaike

जबलपुर। शहर नशा की मंडी बन चुका है, जहां पर नशे के कारोबारी खुलेआम स्मैक जैसा जहरीला नशा बेच रहे है। बेलबाग पुलिस ने ऐसे ही एक कारोबारी हैदर अंसारी को देर रात घमापुर जंजीरा पुल के पास से पकड़ा है। जिसके कब्जे से पुलिस ने 25 लाख रुपए की स्मैक पकड़ी है। हैदर को उस वक्त पकड़ा गया, जब वह ग्राहकों को स्मैक की सप्लाई करने के लिए पहुंचा था। पुलिस के अनुसार मक्का नगर गली नम्बर एक में रहने वाला हैदर अंसारी लम्बे समय से घमापुर व हनुमानताल क्षेत्र में स्मैक बेचने का अवैध कारोबार कर रहा है, बीती रात वह स्मैक की खेप लेकर घमापुर आया और जंजीरा पुल के पास खड़े होकर ग्राहकों का इंतजार कर रहा था, इस बात की खबर मिलते ही बेलबाग पुलिस की टीम पहुंच गई और घेराबंदी करते हुए हैदर अंसारी उर्फ मास्टर को पकड़ा लिया।
हैदर की तलाशी लेने पर पुलिस को करीब 180 ग्राम स्मैक मिली है, जिसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 25 लाख रुपए है। पुलिस का कहना है कि घमापुर क्षेत्र में स्मैक का अवैध कारोबार होता है, जहां पर हैदर सप्लाई करने के लिए आया था, तभी उसे दबोच लिया गया। पुलिस अब हैदर से पूछताछ कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में स्मैक कहां से लाया है, किसे दी है।

Exit mobile version