Site icon Yashbharat.com

युवक से मारपीट

jabalpur news

जबलपुर मुनप्र। थाना तिलवारा थाने में आज सुबह 11:45 बजे अनिल राजपूत उम्र 33 वर्ष निवासी झण्डा चौक ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि 6 बजे नारायणपुर मे कमलू गोैड, सूरज वर्मा एवं राजा गौड मिले, कहॉ जा रहा है, कहते हुये उस पर पानी डाल दिया, विरोध करने पर तीनो ने गालीगलौज कर पुरानी बुराई पर हाथ मुक्को से मारपीट कर कनपटी, चेहरे पसली में चोट पहुचा दी है, तीनो रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। रिपोर्ट पर धारा 294,323,506,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।  थाना बरगी में दिनॉक 23-11-17 को रात 11-15 बजे प्रेमलाल साहू उम्र 25 वर्ष निवासी देवरी ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि रात 9 बजे वह खेरमाई के पास सनी यादव से खडे होकर बात कर रहा था तभी राजा कुशवाहा आया और पुरानी बुराई पर गालीगलौज करने लगा उसने गालीगलौज करने से मना किया तो लाठी से मारपीट कर हाथ पैर मे चोट पहुचा दी। रिपोर्ट पर धारा 294,323,506, भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

Exit mobile version