Site icon Yashbharat.com

यामी गौतम की शादी में बेहद खूबसूरत नजर आईं उनकी बहन सुरीली, देखें अनदेखी तस्वीरें

20210607 000937

एक्ट्रेस यामी गौतम ने हाल ही में फिल्म डायरेक्टर आदित्य धर से शादी कर ली है। उन्होंने अपनी शादी सिर्फ परिवार और करीबियों के बीच काफी सीक्रेट तरीके से की है। उन्होंने अपनी जिंदगी के नए सफर से जुड़ी ये जानकारी खुद सोशल एकाउंट के जरिए दी थी।

यामी ने सोशल मीडिया पर शादी की कई तस्वीरें शेयर की हैं, जो हम आपको पहले भी दिखा चुके हैं। वहीं हाल ही में सामने आई यामी की शादी की तस्वीरों में उनके परिवार के कई सदस्यों के साथ-साथ बहन सुरीली गौतम भी दिखाई दे रही हैं। यानी की शादी में सुरीली बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

यामी की शादी की अनदेखी तस्वीरें

यामी गौतम ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में वो आदित्य के साथ फेरे लेती और उन्हें जयमाल पहनाती दिखाई दे रही हैं। इनमें से एक तस्वीर पूरे परिवार के साथ भी है, जिसमें सुरीली नजर आ रही हैं। इसके अलावा सुरीली ने भी अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर यामी की शादी कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं। इन फोटोज में सुरीली अलग-अलग स्टाइलिश ट्रेडिशनल आउटफिट में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।

 

Exit mobile version