भोपाल, । रेलवे विभाग धीरे-धीरे अपनी ट्रेनों को पुन: पटरियों पर उतार रहा है। इसी सिलसिले में दो ट्रेनें जल्द ही पटरियों पर दौड़ती नजर आएंगी। भोपाल, हबीबगंज के रास्ते 9 जनवरी से बिलासपुर-बीकानेर स्पेशल और 11 जनवरी से बिलासपुर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन चलेंगी। इसके अलावा दरभंगा-अहमदाबाद त्यौहार स्पेशल ट्रेन बुधवार से शुरू होगी। तीनों ट्रेनों के चलने की पुष्टि भोपाल रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विजय प्रकाश ने की है।
कुछ यूं रहेगा ट्रेनों का शेड्यूल
- ट्रेन संख्या 08245 बिलासपुर-बीकानेर 9 जनवरी से अगली सूचना तक प्रति गुरुवार व शनिवार बिलासपुर से शाम 6.25 बजे चलकर अगले दिन सुबह 8.02 बजे हबीबगंज, सुबह 8.35 बजे भोपाल और तीसरे दिन तड़के 3.55 बजे बीकानेर पहुंचेगी।
-
ट्रेन संख्या 08246 बीकानेर-बिलासपुर स्पेशल 12 जनवरी से अगली सूचना तक प्रति रविवार व मंगलवार बीकानेर से रात 1.10 बजे चलकर शाम 7.45 बजे भोपाल, रात 8.08 बजे हबीबगंज व अगले दिन सुबह 10.25 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 08243 बिलासपुर-भगत की कोठी स्पेशल एक्सप्रेस 11 जनवरी से प्रति सोमवार व मंगलवार को बिलासपुर से शाम 6.25 बजे चलकर अगले दिन सुबह 8.04 बजे हबीबगंज, सुबह 8.25 बजे भोपाल और तीसरे दिन रात्रि 3 बजे भगत की कोठी स्टेशन पहुंचेगी।
- ट्रेन संख्या 08244 भगत की कोठी-बिलासपुर स्पेशल 14 जनवरी से प्रति गुरुवार व शनिवार को भगत की कोठी से रात्रि 1.30 बजे चलकर शाम 7.45 बजे भोपाल, रात 8.08 बजे हबीबगंज व अगले दिन सुबह 10.25 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।

