Site icon Yashbharat.com

यह अनदेखी कहीं जबलपुर पर न पड़ जाए भारी ,कोरोना पॉजिटिव को 14 घंटे बाद लेने पहुंची स्वास्थ्य टीम

mp corona

जबलपुर यश भारत । जबलपुर में कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या में हर रोज इजाफा हो रहा है। यह संख्या बढ़ 119 तक जा पहुंची है जिससे लोग दहशत में हैं । प्रशासन लाख दावे करें की वह बीमारी को बढ़ने से रोकने कोई कसर नहीं छोड़ रहा है पर हकीकत इसके उलट है। स्वास्थ्य विभाग का अमला प्रशासन की मेहनत पर पलीता लाग रहा है जिससे स्थिति और बिगड़ सकती है इसकी बानगी उस समय साामने आई जब एक कोरोना पाजिटिव को स्वास्थ्य टीम14 घंटे बाद लेने पहुंची ।

डेढ़ माह में संख्या पहुंच गई 119
जबलपुर में कोरोना पाजिटिवों का ग्राफ 20 मार्च से आज तक बढ़कर 119 पर आ गया है। प्रशासन हर स्तर पर कार्य कर रहा है। लेकिन पॉजिटिव की संख्या बढ़ती ही जा रही है।

सर्वोदय नगर में घोर लापरवाही

रानीताल क्षेत्र की घनी बस्ती सर्वोदय नगर में ज्यादातर नगर निगम के सफाई कर्मचारी रहते हैं। यहां छोट-छोटे से मकान एक दूसरे से सटे हुए हैं आबादी भी काफी है । अन्ना बस्ती कुछ समय पहले गढ़़ा जोन क्र.1 के 4 सफाई कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए थे । उसके बाद यहां मरीज बढ़ते गए।
खुद कराया था टेस्ट
यश भारत ने अपने पिछले अंक में बताया कि था कि ये चारों सफाई कर्मचारी अपना करोना टेस्ट कराने खुद ही गए थे, उसके बाद यह लगातार अपनी ड्यूटी करते रहे और कई क्षेत्रों में दौरा भी किया।
सर्वोदय नगर में मिले दो और पॉजिटिव
सर्वोदय नगर के ही दिगपाल 27 वर्ष व पी जेकब 24 वर्ष सर्वोदय नगर कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए थे। शुक्रवार की शाम को इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद भी इन्हें मेडिकल ले जाने के लिए लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कोई गाड़ी नहीं भेजी । शनिवार सुबह 10ः30 बजे स्वास्थ विभाग की गाड़ी इन्हें लेने के लिए पहुंचे इतनी घनी बस्ती मैं पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों को मेडिकल ले जाने के लिए 14 घंटे देर से क्यों हुई इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है ।

Exit mobile version