Site icon Yashbharat.com

यहां भारत गैस प्लांट से संपत्ति कर की वसूली, 3 माह के अथक प्रयास से बाद मिली सफलता

जबलपुर । आज भारत गैस प्लांट से बकाया औऱ वर्तमान सम्पत्ति कर 1 करोड़ 11 लाख 28 हज़ार 1 सौ 78 रुपये की राशि वसूल की गई।

नगर पंचायत सीएमओ पूजा बुनकर ने जानकारी देते हुए बताया कि आज गैस प्लांट से राशि का चेक प्राप्त हो गया है । नगर परिषद शहपुरा के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी राशि की वसूली की गई लगातार 3 माह के प्रयास के बाद यह सफलता मिली ।

पहले प्लांट पर मात्र 3 लाख रुपये का की वसूली की जाती थी जिसे सुधार कर क्षेत्रफल का सही नाप कराया गया एवम गणना करने पर बहुत बड़ा अंतर पाया गया ।

इस संपत्ति कर में विशेष मार्गदर्शन एसडीएम एव प्रशासक नगर परिषद श्री अनुराग तिवारी और सहायक राजस्व निरीक्षक प्रवीण कुमार साहू का विशेष योगदान रहा l

Exit mobile version