Site icon YASHBHARAT.COM

यहां बसंती ही टँकी पर चढ़ गई, ससुराल वालों को बुलाने की जिद महिला ने मचाया हंगामा

sakataka tasavara 1689825436

फ़िल्म शोले में धर्मेंद्र बसंती के लिए टँकी पर चढ़ा था पर एमपी में बसंती अर्थात एक महिला टँकी पर चढ़ गई। जिसे बमुश्किल उतारा गया। घटना एमपी के सीहोर की है।

बुधवार की शाम एक महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई। वह नीचे कूदकर आत्महत्या की धमकी देने लगी। उसका शोर सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। वह ससुराल वालों को बुलाने की जिद पर अड़ गई। पुलिस ने ससुराल वालों को मौके पर बुलाया। ससुर, जेठ, जेठानी व पति ने हाथ जोड़कर माफी मांगी, तब महिला नीचे उतरी।

वार्ड 5 सद्दाम कॉलोनी निवासी रेहाना बी पति नकीब खान ने कुछ दिनों पहले थाने में पति के खिलाफ मारपीट और प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने इस पर कार्रवाई की और मामला अदालत में चल रहा है। उसके बावजूद बुधवार को महिला वार्ड क्रमांक 5 स्थित मुक्तिधाम के पास बनी पानी की टंकी पर चढ़ गई। वह नीचे कूदकर जान देने की धमकी देने लगी।

ससुराल वालों से माफी की जिद पर अड़ी

पुलिस व राजस्व विभाग को इसकी जानकारी लगी। तहसीलदार अविनाश पुरानिया व थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर पुलिस बल के साथ पहुंचे। टंकी पर चढ़ी महिला को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह ससुराल पक्ष के लोगों से माफी मांगे जाने की जिद पर अड़ी रही। इस दौरान यहां काफी भीड़ जुड़ गई।

Exit mobile version