बीजिंग। चीन की धरती स्थानीय समयानुसार सोमवार की रात दहल उठी। चीन के सिचुआन प्रांत में आए एक भीषण भूकंप ने अब तक 11 लोगों की जान ले ली है वहीं 122 से ज्यादा लोग घायल हैं। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई है।
स्थानीय मीडिया की चायना भूकंप केंद्र के हवाले से दी जा रही खबरों के अनुसार सिचुआन प्रांत के यीबीन शहर के चैंगनिंग काउंटी में सोमवार रात 10.55 बजे आए इस भूकंप की वजह से भारी नुकसान हुआ है। इसके बाद 5.3 की तीव्रता का दूसरा भूकंप मंगलवार सुबह आया था।
चीन की आधिकारिक न्यू एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार भूकंप की वजह से जानमाल का नुकसान हुआ है और पूरे प्रांत में हालात खराब हैं।

