Site icon Yashbharat.com

यहां अंग्रेजी में होगा हनुमान चालीसा का पाठ

2018 3image 09 50 187582000hanumanji ll

इंदौर। ऋषि गुर्वानंद महाराज के सान्निध्य में हनुमान जयंती महोत्सव 19 अप्रैल को लाभ मंडपम रेसकोर्स रोड पर शाम 5ः30 बजे आयोजित किया जाएगा। इसमें देश-विदेश के भक्त शिरकत करेंगे। इसमें पहली बार अंग्रेजी भाषा में हनुमान चालीसा का पाठ होगा। इसके साथ गुर्वानंद महाराज ‘अध्यात्म से विज्ञान के जुड़ाव का रहस्य’ विषय पर संबोधित करेंगे।

धर्म चेतना मंच के इंदौर शाखा के अध्यक्ष संदीप जैन और भारती धाकड़ ने बताया कि हनुमान चालीसा का अंग्रेजी में अनुवाद करने वाले भक्त हरियाणा के पवन मिश्रा द्वारा अंग्रेजी भाषा में हनुमान चालीसा का पाठ भी किया जाएगा। साथ ही कथक नृत्यांगना रागिनी मक्खर हनुमान चालीसा के पदों पर नृत्य नाटिका की प्रस्तुति देंगी। शाखा के अनुराग इनानी ने बताया कि गुरु भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। इस मौके पर सिद्घ मंत्रों से मंत्रित जल का छिड़काव भी किया जाएगा

Exit mobile version