Site icon Yashbharat.com

यमुना एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, दिल्ली AIIMS के 3 डॉक्टरों की मौत

unnamed 1

मथुरा। मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा हुआ है. इसमें दिल्ली एम्स के 3 डॉक्टरो की मौत हो गई, वहीं 4 अन्य डॉक्टर घायल हो गए हैं.  जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब आगरा के दिल्ली जा रही इनोवा कार चलते कंटेनर से टकरा गयी. कार में सवार तीन डॉक्टरों की मौके पर मौत हो गई. मृतकों में एक महिला भी शामिल है. उधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया. यहां से समय पर उपचार न मिलने पर घायल डॉक्टरो को नोयडा रेफर कर दिया गया.

वहीं मथुरा में इतना बडा हादसा होने के बाद भी अधिकारियों ने कोई दिलचस्पी नही दिखाई. घायलों को नोयडा रेफर कर दिया गया. मृतक की शिनाख्त 28 वर्षीय यशप्रीत, 30 वर्षीरू हेमवाला और 35 वर्षीय हरप्रसाद के रूप मे हुई है. बताया जा रहा है एम्स के सभी डांक्टर आगरा मे किसी बर्डथे पार्टी में शामिल होकर आगरा से नोयडा वापस हो रहे थे. इस दौरान तेज रफ्तार इनोवा कार चलते कंटेनर मे जा घुसी.

Exit mobile version