Site icon Yashbharat.com

मौत से लड़ती जिंदगी को मिला ऑक्सीजन, सभी ने कहा थेंक्स तन्खा जी..

Vivek_tankha

Vivek_tankha

जबलपुर। आशीष शुक्ला।  पूरे प्रदेश में ऑक्सीजन संकट से हाहाकार के बीच आज राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा की स्तुत्य पहल हजारों लोगों के लिए जीवनदायनी संजीवनी का काम करेगी।

सांसद श्री तन्खा ने दो गैस टैंकर जबलपुर को उपलब्ध कराए हैं। आज देर शाम इनमें से एक सिलेंडर लेकर विधायक तरुण भनोट तथा कांग्रेस नेता जगत बहादुर सिंह अन्नू मेडिकल कालेज पहुंचे तो ऐसा लगा मानो मौत की दहशतजदा लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद मिल गई। मेडिकल के स्टाफ ने सांसद विवेक तन्खा का ह्रदय से आभार जताया।

टैंकर लेकर पहुंचे विधायक श्री भनोट को मेडिकल कालेज की ऑक्सीजन सप्लाई के बारे में जो जानकारी दी वह चोंकाने वाली थी। मेडीकल में ऑक्सीजन का स्टॉक लगभग समाप्ति की ओर था। टैंकर की कोई उम्मीद नहीं थी इसी बीच जब ऑक्सीजन लेकर टैंकर पहुंचा तो जरूरतमंद मरीजों को संतुष्टि की अनुभूति हुई। आपको बता दें कि जबलपुर ही नहीं पूरे प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी से हाहाकार मचा है।

लोग एक एक ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए दर दर भटक रहे हैं। ऐसे में सांसद विवेक तन्खा ने मानवीय संवेदना के मद्देनजर 2 बड़े ऑक्सीजन टैंकर जबलपुर को उपलब्ध कराए। एक टैंकर नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कालेज पहुंच चुका जबकि दूसरा जरूरतमंद निजी अस्पताल के लिए रिजर्व है। पूरे जबलपुर में इन सद्प्रयास की प्रशंसा हो रही है।

Exit mobile version