Site icon Yashbharat.com

“मोहन मंत्रिमंडल” गठन को लेकर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर अहम बैठक, ये नेता मौजूद

bjp leaders meeting in delhi mp cabinet meeting amit shah jp nadda cm mohan yadav mp cabinet ne 1702828211

MP नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात कर रहे हैं। उनके साथ डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल और कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद हैं।

बताया ये भी जा रहा है कि मंत्री पद के कई दावेदार भी इस समय दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। कहा जा रहा है इस बैठक में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय की भूमिका पर भी चर्चा हो सकती है। ये तीनों ही नाम सीएम की दौड़ में थे और उन्हें अभी तक कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है।

संत महामंडल के पदाधिकारी मिले

इधर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से उनके दिल्ली प्रवास के दौरान मध्य प्रदेश भवन में दिल्ली संत महामंडल के पदाधिकारियों ने भी भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री बनने पर डॉक्टर यादव को शुभकामनाएं दी। दिल्ली संत महामंडल के महामंत्री महामंडलेश्वर महंत नवल किशोर दास, संगठन महामंत्री स्वामी कंचन गिरी, कोषाध्यक्ष श्रीमंत धीरेंद्र पुरी और कोतवाल महंत मंगलदास ने मुख्यमंत्री डॉ यादव को श्रीरामजी की प्रतिमा और शाल-श्रीफल देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संतों की बधाई स्वीकार करते हुए सभी संत गण को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण दिया।

Exit mobile version