नई दिल्ली। मोदी सरकार ने 4 साल पूरे कर लिए है. इस दौरान कई फैसलों का असर शेयर बाजार और यहां लिस्टेड कंपनियों पर भी पड़ा. इन फैसलों से कंपनियों के शेयरों में 1300 फीसदी तक की तेजी आई है. आइए जानते हैं अब कहां है कमाई के मौके
केंद्र की मोदी सरकार ने 26 मई 2018 को चार साल पूरे कर लिए हैं. इस दौरान सरकार ने मेक-इन-इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्मार्ट सिटी जैसे कई महत्वाकांक्षी योजनाएं लागू कीं. जीएसटी, बैंकरप्सी कानून जैसे कई बड़े सुधार भी किए. इन सब फैसलों का असर शेयर बाजार और यहां लिस्टेड कंपनियों पर भी पड़ा. मोदी सरकार के इन फैसलों से कंपनियों के शेयरों में 1300 फीसदी तक की तेजी आई है. मतलब साफ है कि अगर किसी ने इन शेयरों में पैसा लगाया होता तो वह आज मालामाल हो जाता है. आइए जानते हैं किसने दिया बड़ा मुनाफा और अब कहां है मोटी कमाई का मौका…
कोटक महिंद्रा- बैंकरप्सी कोड बड़े फायदे का साबित हुआ है. इसका एनपीए रिकवरी पर फोकस है. सरकारी बैंकों ने कम कर्ज दिए हैं. कोटक, एचडीएफसी जैसे प्राइवेट बैंकों के लिए शानदार मौका दिख रहा है. इससे एसेट रीकंस्ट्रक्शन कंपनियों को भी फायदा होगा. बता दें कि एसेट रीकंस्ट्रक्शन कंपनियां बैंकों से एनपीए खरीदती हैं. आधार का भी दम दिखा है. आधार के चलते लोन लेने की प्रक्रिया आसान हुई है. आधार केवाईसी का लोकप्रिय जरिया बना है. इन चार सालों में पर्सनल लोन, कंज्यूमर लोन के कारोबार में जोरदार उछाल देखने को मिला है.
सरकार के बैंकरप्सी कोड और आधार जैसे सुधारों का कोटक महिंद्रा को जबरजस्त फायदा मिला है जिसका असर ये है कि 2014 में 325 रुपये की कीमत वाले कोटक महिंद्रा का मौजूदा भाव 1300 रुपये के पास है.
स्टरलाइट टेक्नोलॉजी-स्मार्ट सिटी स्कीम के तहत सरकार का लक्ष्य 100 स्मार्ट सिटी बनाने का है जिसके लिए 10,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. स्मार्ट सिटी पर संसदीय कमिटी की रिपोर्ट है कि अभीतक आवंटित पैसे का महज 2 फीसदी ही खर्च हुआ है. राज्यों ने महज 21 फीसदी ही खर्च किया है. काम बहुत धीमी रफ्तार से चल रहा है. वहीं, सरकार का दावा है कि 30,000 करोड़ रुपये के 936 प्रोजेक्ट पर काम जारी 4024 करोड़ रुपये के 400 प्रोजेक्ट टेंडर स्टेज में हैं.
स्मार्ट सिटी स्कीम से स्टरलाइट टेक्नोलॉजी की चमक बढ़ी है. आॉप्टिकल फाइबर बिझाने से इसके बड़ा फायदा मिला है. कंपनी को जयपुर, गांधीनगर, काकीनाड़ा स्मार्टसिटी के लिए ऑर्डर मिला है. कंपनी नें स्मार्ट सिटी के लिए अलग डिविजन भी बनाया है. 2014 में स्टरलाइट टेक्नोलॉजी का भाव 28 रुपये था. इसका वर्तमान भाव 400 रुपये है.
टीवीएस इलेक्ट्रॉनिक्स-मोदी सरकार ने सत्ता में आते ही जेएएम यानि जनधन-आधार-मोबाइल पर फोकस किया. इसके सरकारी सेवाओं की डिलिवरी में इस्तेमाल करने पर फोकस किया गया. टेक्नोलॉजी की मदद से समय, पैसे की बचत हुई. डीबीटी से सब्सिडी लीकेज पर अंकुश लगाने में मदद मिली. अकेले पेट्रोलियम सब्सिडी 86000 करोड़ रुपये कम हुई.
आईएमएफ ने भी भारत के डिजिटल इस्तेमाल की तारीफ की.डिजिटल इंडिया पर फोकस से टीवीएस इलेक्ट्रॉनिक्स को जोरदार फायदा हुआ. नोटबंदी के बाद इसको सबसे ज्यादा फायदा हुआ. टीवीएस ग्रुप की ये कंपनी, आईटी हार्डवेयर प्रोडक्ट बनाती है. ये प्रिंटर, पेमेंट मशीन, कीबोर्ड, सेंसर, सीसीटीवी, सेल फोन भी बनाती है. कंपनी मी फोन के लिए भारत में सेल्स पार्टनर है. मी भारत की सबसे बड़ी सेल फोन कंपनी है. इसकी 22 कंपनियों के साथ सेल्स पार्टनरशिप है. नवंबर 2016 के बाद से इस शेयर में तेज उछाल देखने को मिला है. टीवीएस इलेक्ट्रॉनिक्स 2014 के 27 रुपये से बढ़कर वर्तमान में 360 रुपये पर दिख रहा है.
एचएएल (हिन्दुस्तान एरोनॉटिकल्स)-सितंबर 2014 को लॉन्च हुई मेक इन इंडिया स्कीम का मकसद देश में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने का है. इसमें 25 खास सेक्टरों की पहचान की गई है जिसमें ऑटो, ऑटो कंपोनेंट, डिफेंस, एविएशन, इंफ्रा और बॉयोटेक शामिल हैं. डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग पर जोर से एचएएल (हिन्दुस्तान एरोनॉटिकल्स) को फायदा होगा. एचएएल पोर्टफोलियो को सुरक्षा देगा. एचएएल नवरत्न कंपनी है जो डिफेंस के लिए एयरक्राफ्ट, हेलीकॉप्टर बनाती है. 70 हजार करोड़ से ज्यादा की इसकी ऑर्डरबुक है. कंपनी बोइंग के साथ मिलकर F/A-18 फाइटर जेट बनाएगी. सुखाई-30 बनाने का भी प्रस्ताव है. कंपनी जैगुवार लड़ाकू विमान को भी अपग्रेड करेगी.
टीमलीज-सरकार की एक और महत्वाकांक्षी योजना है स्किल इंडिया जिसका टीमलीज को काफी फायदा मिला है. स्किल इंडिया में टीमलीज के लिए आगे भी बड़े मौके हैं. टीमलीज एचआर कंसल्टेंसी कंपनी है जो स्किल्ड वर्कर मुहैया कराती है. देशभर में इसने 1 लाख 30 हजार लोगों की भर्तियां कराई. देश का 69 फीसदी जॉब मार्केट अनऑर्गनाइज्ड है.
Related Articles
-
समय पर नियमित रैक उपलब्ध न हो पाने के कारण आज विलंब से चली जबलपुर रीवा जबलपुर शटल, जमकर परेशान हुए यात्री -
दमोह में गोवंश के अवशेष मिलने पर भारी जनाक्रोश: हिंदू संगठनों ने बंद कराया बाजार; कसाई मंडी में 10 अवैध मकानों पर चला बुलडोजर -
बिलासपुर/छत्तीसगढ़ रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: त्योहारी सीजन में चलेगी LTT-सांतरागाछी वीकली ‘पूजा स्पेशल’ ट्रेन; जानें पूरा टाइम-टेबल और स्टॉपेज -
FSSAI की नेस्ले पर बड़ी कार्रवाई: ‘लो फैट डेयरी व्हाइटनर’ का सैंपल फेल; असुरक्षित व निम्न गुणवत्ता घोषित -
भोपाल में केंद्रीय मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान: 2029 से पहले MP होगा नशा मुक्त; 255 करोड़ के मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट की सौगात -
MP AYUSH Admissions 2026: मध्यप्रदेश के सभी 7 शासकीय आयुर्वेद कॉलेजों को मिली NCISM की मान्यता; काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू -
अनूपपुर: युवक ने लाठी-डंडों से हमला कर मां, नाना-नानी और 5 साल की बच्ची समेत 4 की हत्या; कई गंभीर घायल -
एशियन गेम्स 2026: अमन सहरावत ने फ्रीस्टाइल कुश्ती में रचा इतिहास, भारत को दिलाया 20वां गोल्ड; बेहद रोमांचक फाइनल में नॉर्थ कोरिया के पहलवान को दी मात -
ठगी की आरोपी सपना ठाकुर पर एक और शिकंजा: खुद को नारकोटिक्स की TI बताकर 4.50 लाख ठगे; बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी -
IAF की वार्षिक प्रेस कॉन्फ्रेंस: एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने साफ की रणनीति; अलग ड्रोन फोर्स से इनकार, Su-57 विकल्प और कैप्टन स्मित मच्छार के साहस को सराहा -
स्कूलों में पढ़ाया जाएगा पैकेज्ड फूड के लेबल का पाठ: FSSAI ने शिक्षा मंत्रालय को भेजा प्रस्ताव; लाल षट्भुज से मिलेगी चीनी, नमक और वसा की चेतावनी -
‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: पहले ही दिन 66.75 करोड़ की रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग, ‘पठान’ और ‘एनिमल’ को पछाड़ा; 100 करोड़ क्लब के करीब -
‘सत्याग्रह’ डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च: राहुल गांधी की नई पहल, बोले– “अन्याय के खिलाफ लड़ रहे लोग मैप पर साझा करें अपनी कहानी, मैं दूंगा हर संभव साथ” -
NCW की केंद्र सरकार को बड़ी सिफारिश: 730 दिन की चाइल्ड केयर लीव हो जेंडर-न्यूट्रल, पिता को भी मिले बराबरी का हक; 37 अहम सुझाव -
यात्री ट्रेनों में बढ़ा नकली व असली किन्नरों का आतंक, क्षिप्रा एक्सप्रेस में यात्री के साथ मारपीट के बाद ट्रेन से नीचे फेंका, हालत गंभीर, आरपीएफ व जीआरपी की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में -
दिल्ली में ‘आप’ को बड़ा झटका: मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, केजरीवाल पर साधा निशाना -
Asian Games 2026: भारत को मिला 19वां गोल्ड, पुरुष क्रिकेट टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को रौंदा; आखिरी ओवरों में पलटा मैच -
ओमानी को-पायलट हमाम अल-हमामी के चरमपंथी कनेक्शन का खुलासा; महिलाओं के प्रति नफरत और कट्टरपंथी सोच आई सामने -
नोएडा: सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से युवक ने छलांग लगाकर की खुदकुशी, शव के उड़ गए चीथड़े; जांच में जुटी पुलिस -
महंगाई का झटका: नायरा एनर्जी ने पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा किया, तत्काल प्रभाव से नई कीमतें लागू
